फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मृतक युवक का शव पहुंचा घर, हत्या का आरोप

विज्ञापन
.अपने बड़े भाई को कंधा देती छोटी बहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मथुरा में रेलवे ट्रैक पर 29 अप्रैल को यमुनानगर की रहने वाली युवती और करनाल निवासी युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को युवक का शव करनाल की उत्तम नगर स्थित उसके घर पहुंचा। युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती के परिजनों ने दोनों की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका है। हालांकि इस आरोप में युवक के परिजनों की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। करनाल पुलिस अब मथुरा पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट लाने के बाद आगे की जांच करेगी। उधर, पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार किया।
उत्तम नगर निवासी विवेक (19) का कॉलोनी में रहने वाली वंशिका से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वंशिका मूलरूप से यमुनानगर के मॉडल टाउन की रहने वाली थी और उत्तम नगर में अपने नाना-नानी के पास रहती थी। गत 27 अप्रैल को दोनों घर से लापता हो गए। दोनों के परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दो दिन बाद 29 अप्रैल को मथुरा के रेलवे ट्रैक पर दोनों के शव पुलिस ने बरामद किए। दोनों की पहचान के बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। मथुरा पुलिस का मानना है कि युवक-युवती ने ट्रेन के आगे आकर जान दी है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद परिजन विवेक का शव लेकर सोमवार को करनाल के उत्तम नगर स्थित घर पहुंचे। इस दौरान विवेक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी और वंशिका की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। पुलिस से जांच की मांग की है। उधर, थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिल पाई है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जा सके, हालांकि मथुरा से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगाकर मामले की पड़ताल की जाएगी।
ऋषिकेश में शादी करने के बाद पहुंचे मथुरा, जहां मिले दोनों के शव
गत 27 अप्रैल को करनाल से भागने के बाद वंशिका और विवेक ऋषिकेश पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर में शादी की। शादी करने के बाद दोनों मथुरा पहुंचे। जहां पर किराये पर मकान लिया और रहने लगे। दो दिन बाद ही रेलवे ट्रैक पर दोनों के शव मिले।
विज्ञापन

छोटी बहन ने भाई की अर्थी काे दिया सहारा
विवेक का शव घर लाए जाने के बाद परिजन बिलख उठे। अंतिम दर्शन के लिए विवेक का शव रखा गया। फिर उसकी अर्थी को शव वाहन में रखकर श्मशान घाट ले जाने की तैयारी शुरू की गई। इस दौरान विवेक की छोटी बहन ने भाई की अर्थी को अन्य रिश्तेदारों के साथ सहारा दिया और शव वाहन तक ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें