फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Sat, 23 Nov 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल/मधुबन। नगला मेगा-अमृतपुर रोड पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ सेलटका मिला। पेड़ के नीचे ही युवक का मोबाइल फोन और जूते भी मिले। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। वहीं परिजनों ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक की पहचान मोदीनपुर निवासी मनीष (22) के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि मनीष का कुछ साल पहले गांव के लड़कों के साथ झगड़ा हुआ था। इस मामले में अदालत केस चल रहा था। उसी मामले में 21 नवंबर को उसकी तारीख थी।
विज्ञापन

वह घर से अदालत के लिए निकला था और घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस के अनुसार पेड़ की मोटी टहनी से कपड़े से फंदा बनाया गया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव पेड़ पर लटके होने की सूचना आसपास के ग्रामीणों ने दी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बॉक्स

मातम में बदली शादी की खुशियां

बताया जा रहा है कि 23 नवंबर को मनीष का जन्मदिन था और 27 नवंबर को उसकी बहन की शादी भी है। मनीष घर का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। छोटी बहन की शादी की तैयारियां चल रही थी। घर में खुशियों का का माहौल था। खुशियां अब मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें