फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल हादसा: पांच दिन बाद नहर से बरामद हुआ फर्नीचर कारोबारी का शव, 31 जुलाई को हुआ था हादसा

Mon, 04 Aug 2025 03:31 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी करनाल

सार

फर्नीचर कारोबारी अमित मिगलानी का शव पांच दिन बाद पश्चिमी यमुना नहर के गगसीना पुल के पास बने घाट के पास मिला। 31 जुलाई की देर रात उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई थी। इस हादसे में उनकी पत्नी की भी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
नहर से फर्नीचर कारोबारी का शव हुआ बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के सेक्टर-13 निवासी और असंध में फर्नीचर कारोबारी अमित मिगलानी का शव पांच दिन बाद पश्चिमी यमुना नहर के गगसीना पुल के पास बने घाट के पास मिला। 31 जुलाई की देर रात उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई थी। हादसे के समय अमित अपनी पत्नी के साथ रात का खाना खाने के बाद घूमने निकले थे।

विज्ञापन


एसडीआरएफ की टीम ने पांच दिन की तलाशी के बाद अमित का शव बरामद किया। उसकी पहचान गले में सोने की चेन, हाथ पर टैटू और लंबे बालों के आधार पर की गई। शव पर केवल अंडरगारमेंट्स थे। इसके अलावा कोई कपड़ा नहीं था।

31 जुलाई की रात को हुआ था हादसा  

31 जुलाई की रात को पुलिस और गोताखोरों की टीम ने क्रेन की मदद से नहर से कार को बाहर निकाला था, जिसमें निशा का शव बरामद हुआ था। हालांकि, अमित का कोई सुराग नहीं मिला था। कार के शीशे टूटे हुए थे, जिससे अनुमान लगाया गया कि अमित नहर के तेज बहाव में बह गया होगा। अमित के चाचा तेजेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के समय गोताखोर कर्ण कैथल पुल के पास थे। उन्होंने नहर में कार की बैक लाइट देखी और मदद की पुकार सुनी थी, लेकिन तेज बहाव के कारण तत्काल बचाव संभव नहीं हो सका। 
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इसे दुर्घटना माना जा रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Haryana: सरकारी दफ्तर में छलके जाम, हाथ में पैग और पंजाबी गानों पर डांस, तहसीलदार ने दिए जांच के निर्देश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें