फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व लापता हुए व्यक्ति का शव मिला पेड़ पर लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के वार्ड 1 से तीन दिन पूर्व लापता करीब 37 वर्षीय कमलदेव का शव निगदू के पास गिटलपुर गांव में पेड़ से लटका मिला है। 25 मार्च को वार्ड 1 निवासी कमलदेव घर से सामान लेने गया था। परंतु वापस नहीं लौटा। इसके बाद कमलदेव के भाई शिवकुमार की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि कमलदेव का शव पेड़ पर फंदे से लटका है। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का शव जताया है। परिजनों ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कई दिन से चल रहा था परेशान
परिजनों के मुताबिक कमलदेव ने वार्ड 1 में ही 26 लाख रुपये में एक मकान खरीदा था। शहर के एक प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से उसने एक लाख रुपये की रकम बतौर बयाना भी दिया था। परिजनों का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर ने उस पर 25 मार्च को 5 लाख की रकम देने का दबाव बनाया। जिसे वह समय पर नहीं दे सका। इसके बाद वह घर से लापता हो गया।
विदेश भेजने का करता था काम
परिजनों के अनुसार कमल मूल रूप से गांव बीबीपुर ब्राह्मण का रहने वाला है। कुछ वर्षों से वह इंद्री में ही रह रहा था। वह युवकों को विदेश भेजने का कार्य करता था।
विज्ञापन

युवक के लापता होने की शिकायत पर पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है, अब युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला है मामले की जांच जारी है। शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-सतपाल सिंह, प्रबंधक, थाना इंद्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें