गांव खेड़ी मानसिंह के पास से गुजर रही पश्चिमी यमुना नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। स्थानीय लोग हत्या का शक जता रहे हैं। नहर में शव मिलने की सूचना पाकर इंद्री थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे ओर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार खेड़ी मानसिंह के कुछ युवक नहर में क्रिकेट खेल रहे थे। तभी उन्हें रेत के बीच एक शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। अनुमान लगाया जा रह है कि हत्या से पूर्व व्यक्ति के सिर पर काफी वार किए गए हैं। मामले में थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एफएसएल की टीम को बुलाया जाएगा।
पैर फिसलने से आवर्धन नहर डूबा वृद्ध
गांव शाहपुर के पास से गुजर रही आवर्धन नहर में हाथ धोते समय 82 वर्षीय वृद्ध डूब गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गांव कलसौरा निवासी जगीर सिंह नहर में हाथ धोने नीचे उतरा तो अचानक उसका पैर फिसल गया। इसके बाद उसका शव शाहपुर के पास से ग्रामीणों द्वारा निकाला गया। मामले में जांच अधिकारी नरेंद्र का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।