फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में मिला 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हर के सेक्टर 32 में साईं बाबा चौक के समीप पुलिस को 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर 32-33 थाना के जांच अधिकारी अभय राम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि साईं बाबा चौक के समीप झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि मृतक ने नीले रंग का पजामा और टीशर्ट पहना हुआ है और उसके हाथ पर राकेश शालिनी लिखा हुआ है। साथ ही ओउम भी गुदा हुआ है। इससे अलग मृतक से कोई दस्तावेज नहीं मिला है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें