फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटके मिले महिला और पुरुष के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अलग-अलग क्षेत्रों में एक महिला व एक व्यक्ति के शव फंदे से लटके मिले। पहला मामला मूनक थाना अंतर्गत एक गांव का है। महिला का मायका जींद शहर में है। बताया जाता है कि उसकी शादी ढाई वर्ष पूर्व मूनक क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसकी डेढ़ वर्ष की बेटी भी है। बृहस्पतिवार देर शाम वह संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पंखे से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया। शुक्रवार को मायका पक्ष के लोग मोर्चरी हाउस के बाहर पहुंचे थे। उन्होंने दहेज हत्या का संदेह जताया। मूनक थाना पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दूसरे मामले में शहर के कुंजपुरा रोड से लगती आरके पुरम कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव बिजली के खंभे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही सेक्टर नौ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मृतक की पहचान आरके पुरम निवासी अनंत राम के रूप में हुई। उसने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की इस बात की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन बेल्ट में मिला शव
करनाल। सेक्टर आठ के पीछे ग्रीन बेल्ट से शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। सेक्टर नौ चौकी प्रभारी सुलिंद्र ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है। नीले रंग की चेक वाली कमीज पहनी थी। दाईं बाजू पर महेंद्र राजीव सता लिखा हुआ है। नीचे मुन्नी देवी लिखा हुआ है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें