फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डीसी ने असंध मंडी में लिया व्यवस्थाओं का जायजा

विज्ञापन
करनाल नई अनाज मंडी में गेंहू में नमी जांचते  उपायुक्त उत्तम सिंह। प्रवक्ता
विज्ञापन
असंध। उपायुक्त उत्तम सिंह ने शुक्रवार को असंध अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं की खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीद प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाए। इसके साथ ही मंडी में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालयों के रखरखाव सहित सभी तरह के प्रबंध सुनिश्चित हो। उपायुक्त ने बताया कि शुक्रवार से असंध मंडी में गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। उनके साथ एसडीएम सुमित सिहाग, डीएसपी गौरखपाल राणा, नायब तहसीलदार राधेश्याम, मार्केट कमेटी सचिव संजय शर्मा, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन राम अवतार जिंदल, मंडी एसोसिएशन के प्रधान नरेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें