फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद गोद लिए गांव पहुंचे डीसी, ग्रामीणों ने बयां किया दर्द

Sat, 27 Feb 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिर एक साल बाद करनाल जिले के डीसी डॉ. जे गणेशन को अपने गोद लिए गांव रायसन की अचानक याद आ ही गई। इतने अरसे बाद पहुंचे अधिकारी का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया, साथ ही अपना दर्द भी बयां किया। पहला तो एक साल बाद गांव की याद क्यों आई? और दूसरा यह कि पहली बार आकर जो समस्याओं के खात्मे के सपने दिखाए गए थे, वो एक भी पूरा नहीं किया। बुजुर्गों ने बारी-बारी से गांव की समस्याएं डीसी के सामने रखी। इतना नहीं यही यह भी पूछ डाला कि आखिर उनकी समस्याओं का समाधान कब होगा? होगा भी या नहीं? डीसी अपने गोद लिए गांव रायसन में ग्राम सचिवालय के उद्घाटन करने पहुंचे थे। डीसी ने ग्राम सचिवालय का शुभारंभ किया और इसे पंचायत के हवाले किया। बता दें कि एक साल पहले डीसी ने यह गांव गोद लिया था। खुला दरबार लगाकर यहां पर अधिकारियों ने समस्याएं सुनी थी और एक लंबी चौड़ी समस्याओं की लिस्ट तैयार हो गई थी। पर इसके बाद न तो कोई अधिकारी दोबारा गांव में आया और न ही खुद डीसी ने कभी गांव की सुध ली। कई बार ग्रामीणों ने जरूर अपनी मांगें रखी, लेकिन वे भी कोई असर नहीं कर सकी। शनिवार को जब ग्रामीणों को पता चला तो वे भी कार्यक्रम स्थल की ओर चल पड़े। ग्राम सचिवालय में मौजूद डीसी ने ग्रामीणों से बात की तो ग्रामीणों का दर्द भी फूट पड़ा। ग्रामीणों ने एक एक करके गांव की समस्याएं गिनाई। साथ ही यह भी कहा कि इस बार ऐसा न हो कि केवल समस्याएं गिनी जाएं, बल्कि उनका समाधान होना चाहिए। यह रखी समस्याएंमौजूद लोगों ने पेंशन की समस्या, गांव में गंदगी का आलम, ट्रांसफार्मर चोरी होना, फसलों को मुआवजा न मिलना व बसों का न आना सहित अनेक समस्याएं जिला उपायुक्त के सामने रखी। डीसी जे. गणेशन ने मौजूद अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं को निपटाने के आदेश दिए। इस मौके पर निगदू उपतहसील के नायब तहसीलदार राजेंद्र रोहिला, बीडीपीओ सुमित चौधरी, पंचायत विभाग के एसडीओ सूबे सिंह, जेई कमलेश राणा, सचिव ललित कुमार, सरंपच भारती, बनी सिंह, निगदू चौकी इंचार्ज रमेश चंद व गणमान्य ग्रामीण महिन्द्र, अजय, देवेंद्र राणा राम सिंह, रणधीर सिंह, ईशम सिंह, कल्लटर सिंह, कृष्ण कंबोज, रामस्वरूप, हुकम सिंह, मेहर सिंह, सुरेन्द्र, गुलशन देवी पंच व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन

एक ही छत के नीचे मिलेगी सभी सुविधाएंजिला उपायुक्त ने ग्रामीणों को कहा कि गांव में खुले ग्राम सचिवालय में उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। उन्हें स्वास्थ्य, बिजली, पटवारी, पशु स्वास्थ्य, पेेंशन, एलआईसी की फीस, बिजली बिल व अन्य अनेक कार्य एक ही छत के नीचे हो सकेंगे। अब उन्हें इन कार्यों के लिए जिले व अन्य शहरों में जाने की जरूरत नहीं है। बता दें कि ग्राम सचिवालय का भवन एक साल से तैयार है, लेकिन इसका उद्घाटन नहीं हो सका था। 
साल बाद भी नहीं बदले हालातजिला उपायुक्त डॉ. जे. गणेशन द्वारा 11 फरवरी 2015 को गांव रायसन में लगे खुले दरबार के दौरान गांव को गोद लिया गया था। इसमें जिला उपायुक्त ने सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने के मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए थे, लेकिन 1 साल बीतने के बाद भी गांव में समस्याओं का आलम देखने का नजर आ रहा था। सालभर पुरानी समस्याएं फिर से मुंह बाये खड़ी हैं। ----ये हैं गांव की मांगगांव की सरपंच भारती ने उपायुक्त के समक्ष समस्या रखते हुए कहा कि उनके गांव में बने शमसान घाट की चारदीवारी नहीं है, गांव में सफाई करने वाले कर्मियों की संख्या कम है, रासयन से कारसा डोड जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया टूटी हुई है। इसके अलावा गांव से कुरुक्षेत्र वाया कौल बस निकलती है जोकि दिन में 4 चक्कर लगाती है, जिसके कारण ग्रामीणों को कुरुक्षेत्र व अन्य जगह जाने में बहुत समस्या उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने कहा कि कुरुक्षेत्र से कौल बस के चक्कर दिन में बढ़ाए जाए। ग्रामीणों ने कहा कि हमारे गांव में ट्रांसफार्मर बहुत चोरी होती है। डीसी डॉ. जे. गणेशन ने गांववासियों को रात के समय आपस में मिलकर कर पहरा देने व मौजूद पुलिस इंचार्ज को भी निगरानी रखने के आदेश दिए। उन्हें गांववासियों को बताया कि जगमग हरियाणा के तहत उनके गांव में 18 घंटे बिजली मिल सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को आएंगे पेंशन अधिकारीग्राम सचिवालय के उद्घाटन के बाद ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त जे.गणेशन के समक्ष रखी। इसमें अधिकतर समस्याएं पेंशन विभाग की थी। ग्रामीणों का कहना था कि हमारी उंगलियों की निशान न मिलने के कारण उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ग्रामीणों ने कहा कि हमारी पेंशन अभी तक नहीं बनी है। जिला उपायुक्त ने कहा कि सोमवार को विभाग के अधिकारी गांव के ग्राम सचिवालय में पहुंचकर पेंशन से संबंधित सभी समस्याओं का हल करेंगे।
बच्चों को दें सभी प्रमाण पत्रजिला उपायुक्त ने ग्राम सचिवालय का उद्घाटन कर मौजूद अधिकारियों व ग्राम पंचायत की सरपंच को आदेश दिए कि गांववासियों की हर समस्या का समाधान जल्द से जल्द होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के हरियाणा निवासी, जाति, आय व अन्य प्रमाण पत्र जल्द से जल्द बनाए जाए ताकि उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें