करनाल। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में श्री राधाकृष्ण शाखा की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पार्षद सुभाष चंद कांबोज ने शिकरत की। प्रतियोगिता में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल टीम प्रथम, प्रकाश पब्लिक स्कूल की टीम द्वितीय और बाबा रामदास कलवेहड़ी की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्राचार्य संतोष तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय संस्कारों को बनाए रखने के लिए इन गतिविधियों को करना जरूरी है। कार्यक्रम में मनिंदर बब्बू, अंजलि शर्मा और उर्मिल अरोड़ा ने निर्णायक मंडल के रूप में भूमिका निभाई। इस माैके पर अध्यक्ष उमेश तनेजा, प्रमोद नागपाल, दलबीर सिंह और डॉ. नितीश भारद्वाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद