फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: क्विज प्रतियोगिता में दयाल सिंह कॉलेज प्रथम

Fri, 03 Apr 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
दयाल सिंह कालेज में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम रहे प्रतिभागी को सम्मानित करते प्राचार्या डॉ.
विज्ञापन
करनाल। दयाल सिंह कॉलेज में वीरवार को बायोलॉजी एसोसिएशन व प्रकृति- द इको क्लब की ओर से 32वीं दीवान आनंद कुमार की स्मृति में राज्य स्तरीय क्विज व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। क्विज प्रतियोगिता में दयाल सिंह कॉलेज प्रथम रहा, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती और एसए जैन पीजी कॉलेज पानीपत की मिताली पोस्टर मेकिंग प्रथम रहीं। क्विज प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण में 12 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से 16 छात्रों की 8 टीमें फाइनल राउंड के लिए चयनित हुईं। पोस्टर मेकिंग में 28 छात्रों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से प्रो. डॉ. दीपक राय बब्बर रहे। डॉ. अदिति श्रेया बाली, डॉ. हीना, डॉ. रजनी सेठ, एसपी भट्टी, डॉ. सोनल सलूजा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें