माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय में हिंदी विभाग की ओर से वाद-विवाद एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने उत्साह से भाग लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में दयाल सिंह महाविद्यालय के कर्ण प्रथम रहे।
इंदिरा गांधी महाविद्यालय लाडवा के निशांत सैनी द्वितीय, एसडी महाविद्यालय अंबाला के सृष्टि मेहता और खालसा कॉलेज की महक प्रीत तृतीय रहीं। प्रिया मलिक और कनिका की टीम सर्वश्रेष्ठ टीम रहीं। वहीं नारा लेखन में अनुषा प्रथम, नंदिनी, भूमिका, शिवानी, सिमरन और विनीता ने पुरस्कार जीते। आयोजकों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय से हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. नवीन बत्रा और खालसा कॉलेज से हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. बीर सिंह निर्णायक के रूप में पहुंचे। ब्यूरो