शाहाबाद। डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल की जूडो टीम ने अमृतसर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर हुई चैंपियनशिप में तृतीय स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।
यह जानकारी देते हुए स्कूल की प्राचार्या सरिता कौशिक ने बताया कि सीबीएसई की ओर से आयोजित जूडो चैंपियनशिप में अंडर-14 में 50 किलोग्राम वर्ग की श्रेणी में अनन्या नरवाल और 52 किलोग्राम वर्ग की श्रेणी में काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने विजेता छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने के लिए बधाई दी।
उन्होंने खेलकूद अध्यापिका मोनिका वालिया को जूडो टीम की कामयाबी पर साधुवाद दिया। उन्होंने 20 नवंबर को स्कूल प्रांगण में आयोजित सिल्वर जुबली समारोह की जानकारी देते हुए बताया कि समारोह की तैयारियां बच्चे जोर-शोर से कर रहे हैं।
इस मौके पर समारोह के ऑवरआल इंचार्ज कंवल गाबा, विनती चावला, ज्योति खुराना सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था।