फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने तैराकी और वुशु में चमकाया नाम

विज्ञापन
अंबाला सिटी के डीएवी पब्लिक स्कूल में विजेता बच्चों को आशीर्वाद देते प्राचार्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। डीएवी पब्लिक स्कूल, जगाधरी गेट के विद्यार्थियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। खेल अध्यापकों वरुण सभरवाल और जगतार ने बताया कि विद्यार्थियों ने तैराकी और वुशु में बेहतरीन पदक हासिल किए हैं। फिन स्विमिंग और तैराकी प्रतियोगिताओं में कक्षा पहली के शौर्य ने 2 रजत व 3 कांस्य, चौथी कक्षा की श्रव्या ने 3 कांस्य और दसवीं कक्षा के शक्ति ने 2 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


वहीं, 59वीं एसजीएफआई राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने परचम लहराया। अंडर-17 वर्ग में एकम कौर ने स्वर्ण, कनिष्का सैनी ने रजत, और वासु कश्यप व परीक्षा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 वर्ग में नवजोत कौर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। मन्नत संधू ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राधा रमन सूरी ने सभी विजेता खिलाड़ियों, अभिभावकों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें