फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: परीक्षाओं में बेटियों का दबदबा, खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
- बेहतर परिणाम आने पर मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां
विज्ञापन

सुखदेव चौहान

करनाल। केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बेटियों ने परचम लहराया है। बेहतर परिणाम आने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस बार 10वीं का परिणाम 92.16 प्रतिशत व 12वीं का 90.26 प्रतिशत रहा। हालांकि इस बार 10वीं का परिणाम पिछले वर्ष की अपेक्षा 2.16 फीसदी कम हुआ है। पिछले वर्ष यह 94 फीसदी था। वहीं 12वीं का परीक्षा परिणाम 1.26 फीसदी बढ़ा है। जबकि पिछले वर्ष यह 89 प्रतिशत था।
विज्ञापन


इस वर्ष 10वीं के 10678 विद्यार्थियों में से 9840 पास, 641 की रि अपीयर व 197 विद्यार्थी फेल हुए हैं। 12वीं में 9658 विद्यार्थियों में से 8717 पास, 736 की रि अपीयर व 205 विद्यार्थी फेल हुए हैं। जिले में 148 स्कूलों में 10वीं का 92.16 प्रतिशत और 12वीं में 90.26 प्रतिशत परीक्षा परिणाम आया है। शहर सहित ग्रामीण इलाकों के सीबीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी मनाई और मिठाइयां बांटनी शुरू कर दी। परीक्षा परिणाम का इंतजार बीते एक सप्ताह से किया जा रहा था। सोमवार को स्कूल खुले होने के कारण अन्य विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम से प्रेरणा मिली। विद्यालय प्रशासन ने अच्छे अंक लेने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों का मुंह मीठा करवाया।
विज्ञापन





कक्षा 10वीं का परिणाम 92.16 प्रतिशत

कुल विद्यार्थी-10678

पास विद्यार्थी-9840

रि-अपीयर-641

फेल-197





2024 का परिणाम-92.16

2023 का परिणाम-94

2022 का परिणाम-95



कक्षा 12वीं का परिणाम 90.26 प्रतिशत

कुल विद्यार्थी-9658

पास विद्यार्थी-8717

रि-अपीयर-736

फेल-205




2024-90.26

2023-89

2022-90
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें