कुरुक्षेत्र के गांव पलवल में अपनी बेटी और दामाद के पास रह रहे एक बुजुर्ग
की मौत के बाद मृतक के पुत्रों ने जमीन के लालच में हत्या का आरोप लगाते
हुए मामला दर्ज कराया है।
शिकायतकर्ता मलखान सिंह, सतपाल सिंह और जगदीश ने आरोप लगाया है कि बड़सालू निवासी उनके पिता फूला राम के नाम ढाई एकड़ भूमि थी।
उन्हें
शक है कि उनके पिता को इस जमीन के लालच में बेटी कृष्णा और दामाद जसविंद्र
आदि ने मार डाला। वहीं कृष्णा का कहना है कि उसके पिता फूला राम की तबीयत
खराब रहती थी।
उसके भाई अपने पिता के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते
थे। कृष्णा और उसके पति के अनुसार शनिवार रात फूला राम को खून की उल्टियां
लगी थी नगर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था, लेकिन यहां
डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बहरहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर
मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी नसीब सिंह के मुताबिक
पोस्टमार्टम रिपोर्ट होने के बाद ही सही जानकारी मिलेगी। बहरहाल मृतक के शव
का पोस्टमार्टम कराने के बाद लाश परिजनों को सौंप दी गई है।