करनाल। पिता सोनू की हत्या के बाद बेटी और उनकी पत्नी खुद को संभाल नहीं पा रही हैं। पशु बाड़े के बाहर पहुंची पुलिस से बेटी ने रोते हुए गुहार लगाई कि उसे पापा के कातिल चाहिए। उसके पिता के साथ दो तीन बार मारपीट हो चुकी है। अब हमें भी आरोपियों से खतरा है।
ऊंचा समाना गांव निवासी मृतक सोनू की बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। मां बीमार होने के कारण मायके गई थी। पत्नी ने सोनू की हत्या का आरोप चौरा गांव के युवकों पर लगाया है। उनका कहना है कि तीन-चार दिनों से काले कपड़ों में लड़के घर के बाहर घूम रहे थे। आरोपियों के घर पर भी उन्होंने कहा था कि इन्हें रोक लो, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की।
मृतक सोनू के भाई ने बताया कि चौरा गांव के युवक बाइक पर बुधवार को चक्कर काट रहे थे। इस बात की जानकारी मृतक के बेटे ने अपनी मां को दी थी, लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों को इस बारे में नहीं पता था। मां ने बेटे को सभी से दूर रहने के लिए कहा था। ब्यूरो