करनाल। निसिंग क्षेत्र में एक युवती ने अपने पिता पर बिना मर्जी के शादी कराने व बेल्ट से पीटने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवती ने बताया कि वह पीटीआई सेंटर पर बच्चों को पढ़ाती है। उसके पिता उसकी शादी उसकी मर्जी के बिना कराना चाहते हैं। जब उसने शादी करने से मना किया तो उसके पिता ने उसे 29 जून की शाम को बेल्ट से पीटा। उसे न खाना दिया और न पंखे के नीचे सोने दिया जिससे वह बहुत परेशान है। संवाद