फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बढ़ी तिथि, महाविद्यालयों में आवेदन के लिए पांच दिन और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब 30 जून तक भर सकते हैं आवेदन फार्म, दाखिला अधिसूचना हुई संशोधित
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। महाविद्यालयों में स्नातक की दाखिला प्रक्रिया में उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से बदलाव कर दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ाते हुए विभाग ने आवेदन के लिए विद्यार्थियों को पांच दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। जबकि पुरानी अधिसूचना के अनुसार, 25 जून आवेदन की अंतिम तिथि थी।

ऐसे में मंगलवार को अंतिम दिन समझते हुए कई विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया। जिले के कॉलेजों में अब तक सीटों से दो गुने तक आवेदन आ चुके हैं। हालांकि एक विद्यार्थी ने दाखिले के लिए कई-कई महाविद्यालयों में आवेदन किया है। संशोधित हुई दाखिला अधिसूचना के तहत 30 जून तक आवेदन प्रक्रिया, फार्म में संशोधन और महाविद्यालय की दाखिल समिति द्वारा ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन किया जा सकेगा।
विज्ञापन


इसके बाद दो जुलाई से दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रक्रिया 31 जुलाई तक तीन चरणों में चलेगी। इसमें दो वरियता सूची जारी की जाएंगी। जबकि तीसरे चरण में ओपन फिजिकल काउंसिलिंग होगी। इस दौरान पंजीकरण के लिए भी पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। ताकि जो विद्यार्थी आवेदन करने से छूट गए हैं, वे भी पंजीकरण करा सकें। विदित हो कि जिले के सभी 19 कॉलेजों में स्नातक की 12405 सीटें हैं।


पीजी कॉलेज में बीसीए में नौ गुना तक आवेदन

कॉलेजों में स्नातक की सीटों से दो गुना तक आवेदन आ चुके हैं। सबसे ज्यादा आवेदन जिले के सबसे बड़े संस्थान पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी महाविद्यालय में आए हैं। दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष जागलान ने बताया कि यहां बीए में 480 सीटे हैं, जबकि आवेदन करीब पांच गुना 2365 आए हैं। वहीं बीसीए में करीब नौ गुना यानी 120 सीटों पर 1063 आवेदन आए हैं। सबसे कम होम साइंस में 40 सीटों पर महज 18 आवेदन ही आए हैं।
विज्ञापन






इस तरह से चलेगी दाखिला प्रक्रिया

- 30 जून तक : पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन फार्म भरेंगे।

- 30 जून तक : आवेदन फार्म में संशोधन कर सकेंगे।

- 30 जून तक : महाविद्यालयों द्वारा ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

- 02 से 31 जुलाई तक : तीन चरणों में काउंसिलिंग होगी।





ऐसे चलेगी काउंसिलिंग

पहला चरण

- 02 जुलाई : पहली वरियता सूची लगेगी (प्रोविजनल)।

- 03 जुलाई : पहली वरियता सूची लगेगी (फाइनल)।

- 04 से 08 जुलाई तक : फीस जमा होगी।

दूसरा चरण

- 09 जुलाई : दूसरी वरियता सूची लगेगी (प्रोविजनल)।

- 10 जुलाई : दूसरी वरियता सूची लगेगी (फाइनल)।

- 10 से 12 जुलाई : फीस जमा होगी।

तीसरा चरण

- 15 जुलाई : पहले दो चरणों में शेष बचे विद्यार्थियों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग होगी।

- 16 जुलाई : पंजीकरण के लिए दाखिला पोर्टल दोबारा खुलेगा।

- 16 से 22 जुलाई : 100 रुपये विलंभ शुल्क के साथ शेष रिक्त बची सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग होगी।

- 24 से 31 जुलाई : विलंभ शुल्क और 100 रुपये प्रतिदिन का शुल्क के साथ शेष रिक्त बची सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग होगी।





स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी आवेदन के लिए 30 जून तक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। पहले अंतिम तिथि 25 जून थी, जिसे निदेशालय ने पांच दिन आगे बढ़ा दिया है। दो जुलाई से तीन चरणों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - डॉ. रेखा त्यागी, प्रिंसिपल, पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें