संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मीरा घाटी में एक कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार दो व्यक्ति समय रहते बाहर आ गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। एक दुकानदार ने बताया कि कार से धुआं निकल रहा था तो कार चालक उसकी दुकान पर कार लेकर आया। उस कार में दो व्यक्ति सवार थे। कार चालक ने कार में पानी डालने के लिए पानी मांगा था, जैसे ही उसने बोनट खोला तो आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार के अगले हिस्से को चपेट में ले लिया। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान उसकी दुकान के बाहर रखा कुछ सामान भी जल गया।