फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दशमेश स्कूल वालीबॉल में बना ओवरआल विजेता

Sun, 03 Aug 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
वालीबॉल की विजेता टीम के साथ प्रधानाचार्य व कोच। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अधीन चल रहे दशमेश वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कपालमोचन ने माॅडल स्कूल व्यासपुर में चल रही खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। स्कूल की लड़कियों की वालीबॉल टीम ने में ओवरआल विजेता बनकर अपना प्रतिभा का परचम लहराया।
विज्ञापन

दशमेश स्कूल की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 लड़कियों ने व्यासपुर खंड के सभी स्कूलों की टीमों को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। वालीबॉल के सभी ग्रुप के फाइनल एकतरफा रहे। दशमेश स्कूल के सभी खिलाड़यों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की खो-खो की टीम दूसरे स्थान पर रहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्य नरेंद्र कौर ने खिलाड़ियों और कोच संजीव कुमार को बधाई दी। साथ ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें