फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिन बरसे लौटीं काली घटाएं, पारा गिरने से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी और सुबह आसमान पर घिरी काली घटाओं के बावजूद सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई।
वहीं अधिकतम तापमान में आई 3.8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबादी हो सकती है।
सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, ये शनिवार को 31.8 डिग्री सेल्सियस था, वहीं, न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, ये स्थिर रहा है।
विज्ञापन

शाम तक आसमान पर बादल छाए रहने और सुबह करीब 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक बूंदाबांदी होते रहने के कारण अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
विज्ञापन

अभी तक अगस्त माह में सिर्फ 95.2 एमएम बारिश ही दर्ज की गई है। जबकि पिछले साल अगस्त माह के दौरान 180.8 एमएम बारिश दर्ज की गई थी, हालांकि मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अभी अगस्त माह आधा ही बीता है, संभावना है कि पिछले साल से इस माह अधिक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें