फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: काली घटाएं घिरीं, 11.8 मिमी बारिश

विज्ञापन
बुधवार सुबह बारिश के बीच बाइक पर आते विद्यार्थी। 
विज्ञापन
करनाल। बुधवार को सुबह से काली घटाएं घिरीं और दोपहर बाद तक रिमझिम बारिश होती रही। 11.8 मिमी बारिश दर्ज हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि वीरवार से मानसूनी गतिविधियां कमजोर रह सकती हैं। तेज धूप निकलेगी हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान स्थिर रहा लेकिन न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान रहा 30.8 व न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि आगामी दो दिन तक आसमान पर बादलों की आवाजाही रह सकती है। मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहेंगी लेकिन बिखरे बादलों से कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 2-3 अगस्त को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें