फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सर्दी का सितम, गेहूं की फसल पर छेदक, पीला रतुआ का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी सताएगा कोहरा, दिन में खिलेगी धूप, रातें कंपकंपाएगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सर्दी का सितम जारी है। बुधवार की सुबह भी कोहरा छाया रहा, लेकिन दिनभर धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। जिससे तापमान में वृद्धि देखी गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी दो दिन और कोहरा छा सकता है। मौसम परिवर्तनशील रहेगा, लेकिन 21 जनवरी तक बारिश की संभावना नहीं है। रात को ठिठुरन जैसी स्थिति बनी रह सकती है।
कड़ाके की सर्दी के बीज कोहरे की दृष्यता 50 मीटर से भी कम होने के कारण लंबी दूरी के वाहनों को ढाबे आदि पर ठहरना पड़ा। हाईवे ही नहीं सभी प्रमुख रास्तों में आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम को कोहरा नहीं रहा। दिन के समय धूप तेज खिली तो लोगों को राहत मिली। कई दिनों के बाद लोग कपड़े आदि सुखाते दिखे। अधिकतर लोग धूप सेंकते नजर आए। सुबह को बाजार देर से खुले। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के कारण ग्राहक भी कम नजर आए, लेकिन धूप निकलने के बाद बाजारों में भी रौनक लौटी और लोगों ने बाजारों में पहुंचकर आवश्यक खरीदारी की।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम गेहूं के अनुकूल है, लेकिन कुछ कीटों के फैलाव की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन फिलहाल गेहूं की फसल में फुटाव के लिए बेहतर मौसम है। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के जिला कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार 21 जनवरी तक मौसम खुश्क, लेकिन परिवर्तनशील रहेगा। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान में वीरवार को तो कुछ बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद फिर गिरावट आ सकती है। जिससे ठिठुरन की स्थिति बनी रह सकती है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार बुधवार को धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रात्रि के तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह को कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें