फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शहर से शिफ्ट न होने वाली डेयरियों को किया जाएगा सील

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर से बाहर पिंगली में शिफ्ट नहीं होने वाली डेयरियों को सील किया जाएगा। नगर निगम ने एक दशक पहले पिंगली डेयरी शिफ्टिंग परियोजना बनाई थी, लेकिन अब तक पिंगली में मौजूद 231 प्लॉटों में सिर्फ 36 डेयरियां शिफ्ट हो सकी हैं।
डेयरी संचालक प्लॉट आवंटियों की मांग पर निगम ने जिन प्लॉटों की नींव भरी हैं, उनमें तीन फुट तक मिट्टी डलवाने के निर्देश जारी किए हैं।
नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि डेयरी शिफ्ट न करने वालों को पहले नोटिस दिए जाएंगे उसके बाद भी शिफ्ट न करने पर डेयरी सील की जाएगी। शहर में करीब 250 से अधिक डेयरियां हैं। डेयरी शहर के अंदर मौजूद होने के कारण लोगों को दूध तो आसानी से मिल रहा है, लेकिन इनसे निकलने वाला गोबर नालों को चोक करता है। साथ ही पशुओं के आवागमन से सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है।
विज्ञापन

10 साल पहले नगर निगम ने शहर की डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना बनाई थी, जिसके लिए पिंगली गांव के निकट भूमि ली गई थी। पिंगली डेयरी परियोजना स्थल पर कुल 231 प्लॉट देने की कार्ययोजना तैयार की गई। इसमें से 144 प्लॉट ड्रॉ के माध्यम से आवंटित किए गए। इसमें आवंटन के बावजूद धनराशि जमा नहीं करने पर पांच लोगों के प्लॉट रद्द कर दिए गए।
विज्ञापन

अब तक यहां 36 डेयरी संचालकों ने निर्माण पूरा कर डेयरियां शिफ्ट कर ली हैं, जबकि 83 निर्माणाधीन हैं। करीब 90 डेयरी प्लॉटों में मिट्टी भरपाई करवाई जा चुकी है। डेयरी प्लॉट लेने के लिए 44 लोगों ने और आवेदन किए हैं, जिनका ड्राॅ नगर निगम की ओर से किया जाना है। डेयरी संचालकों का कहना है कि मौके पर नगर निगम की ओर से सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा रही हैं। पहले तय हुआ था कि प्लॉटों में मिट्टी का भराव निगम की ओर से कराया जाएगा, लेकिन अभी तक नहीं कराया जा रहा है। शुक्रवार को निगमायुक्त ने परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नींव भरवा चुके प्लॉटों में तीन फुट तक मिट्टी का भराव शीघ्र कराने को कहा है। साथ ही डेयरी कॉम्पलेक्स में मौजूद फेज-2 का सीमांकन नायब तहसीलदार, नगर निगम के माध्यम से कराने को कहा है। इस कार्य के बाद सीमांकन करके प्लॉट मालिक को दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें