फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर लीक होने से घर का हजारों का सामान जला

Wed, 02 Jul 2014 12:12 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ज्योति नगर स्थित एक सैलून की दुकान के ऊपरी मंजिल में सैलून मालिक दिनेश कुमार के घर में रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


परिवार के लोगों में बचाव के लिए अफरातफरी मच गई। आग ने इतना भयंकर रूप ले लिया था कि मौके पर जमा लोग बचाव के लिए ऊपर मकान में जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। फायरब्रिगेड के प्रयास से बड़ा हादसा होने से बच गया। मकान मालिक दिनेश कुमार के अनुसार आग सुबह करीब 11 बजे रसोई गैस का नया सिलेंडर बदलने के बाद लगी। आग लगते ही उसके हाथ पांव फूल गए। आग लगने पर उसने झटका मारकर गैस के चूल्हे को किसी तरह बाहर फेंक दिया। आग लगते ही परिवार के लोगों और घर में आए रिश्तेदारों में दहशत मच गई।

 मकान मालिक ने किसी तरह अपने बीवी बच्चों और दो रिश्तेदारों को सुरक्षित नीचे उतार दिया। बाद में वह ऊपर गया तो आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। फायरब्रिगेड की टीम ने लगभग पौना घंटा तक मेहनत की। दिनेश ने बताया कि दो दिन पहले वह गैस एजेंसी से सिलेंडर लेकर आया था।
विज्ञापन


 वह सिलेंडर नहीं चला। उसने शिकायत की तो बताया गया कि रेगूलेटर खराब है। वह आज सिलेंडर और रेगूलेटर बदलवाने के लिए एजेंसी पर गया था। उसे तीन बजे बुलाया गया था। उसके घर में मेहमान आने के कारण उसने किसी तरह आग्रह कर सिलेंडर लिया। उसने दूसरा रेगूलेटर लेकर सिलेंडर चलाया तो सिलेंडर लीक होने के  कारण आग लग गई। शुक्र यह रहा कि सुबह से घर में बिजली नहीं था, अन्यथा बड़ा नुकसान हो जाता। घर के किचन में रखा पूरा सामान जल गया। रसोई के बाहर रखा फ्रिज जल गया। रसोई के साथ वाले कमरे में लगा एलईडी जल गया। एक कमरे का पूरा सामान जल गया। दूसरे कमरे के भी परदे जल गए। पहले कमरे का पूरा सामान जल गया। मौके पर पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें