फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश लेकर 17 को जिले पहुंचेगी साइक्लोथॉन

विज्ञापन
विज्ञापन
-साइकिल यात्रा के माध्यम से दिया जाएगा नशा मुक्त हरियाणा का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने शुक्रवार को चंडीगढ़ से वीसी के माध्यम से दूसरी साइक्लोथॉन यात्रा की तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी व लगन के साथ कार्य करें। साथ ही बताया कि ड्रग फ्री हरियाणा के लिए साइक्लोथॉन साइकिल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पांच अप्रैल को हिसार से करेंगे।
विज्ञापन

यह यात्रा सभी जिलों से होकर 27 अप्रैल को सिरसा में संपन्न होगी। यमुनानगर में यह यात्रा 17 अप्रैल को पहुंचेगी और 18 अप्रैल को नारायणगढ़ के लिए रवाना होगी। साइक्लोथॉन यात्रा में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी हरियाणा उदय पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। यात्रा से युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया जाएगा। इसमें युवाओं के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों की भी अहम भागीदारी होगी। वीसी में जिला परिषद के सीईओ विरेंद्र सिंह ढुल, नगराधीश पीयूष गुप्ता, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी शिल्पा गुप्ता, डीएसपी कंवलजीत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें