फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लिपिक रमेश का फोन खंगालेगी साइबर पुलिस

Sun, 17 Sep 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शिक्षा विभाग में कार्यरत लिपिक रमेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद रिश्वत लेने के मामले में अब साइबर पुलिस उसके मोबाइल फोन को खंगालेगी। विजिलेंस के अनुसार अब उसके मोबाइल फोन से मिलने वाली जानकारी से कई राज खुल सकते हैं। उसके मोबाइल फोन खंगालने के लिए विजिलेंस ने साइबर पुलिस को पत्र लिखा है। इसे केवल रिश्वत लेने के सबूतों के तौर जुटाया जाएगा।

गौरतलब है कि लिपिक ने एक शिक्षिका की एसीपी की फाइल में लगी आपत्ति को ठीक करने की एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपी लिपिक राकेश नहीं, बल्कि रमेश कुमार है। रमेश कुमार ने भाणा निवासी मोहन से विभाग के कार्यालय के बाहर रिश्वत ली थी। इससे पहले विजिलेंस ने आरोपी लिपिक रमेश को गत वीरवार को न्यायालय में पेश किया था। जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन


विजिलेंस के जिला प्रभारी सूबे सिंह सैनी ने बताया कि आरोपी लिपिक रमेश के मोबाइल फोन की जल्द ही जांच की जाएगी। इसके लिए साइबर पुलिस के साथ पत्राचार किया गया है। मोबाइल फोन से यदि रिश्वत मांगने के सबूत मिले तो इसे गवाह के तौर पर भी न्यायालय में पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन


मामला ः शिक्षा विभाग में कार्यरत लिपिक रमेश ने मलिकपुर के स्कूल में कार्यरत ड्राइंग अध्यापिका रजनी की एसीपी की फाइल से आपत्ति हटाने की एवज में उसके भाणा निवासी पति मोहन से एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। आरोप है कि वह काम नहीं कर रहा था। इसी वजह से मोहन ने शिकायत की। फिर इसके बाद विजिलेंस ने आरोपी लिपिक रमेश को शिक्षा विभाग के कार्यालय के बाहर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें