फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क पर ग्राहकों से नहीं की जाएगी कोई वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन के बीच यूपीआई पेमेंट पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) शुल्क को लेकर शहर के दुकानदारों में चिंता है। कर्ण बाजार समेत शहर के प्रमुख बाजारों में करीब सभी ग्राहक खरीदारी का भुगतान यूपीआई के माध्यम से कर रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि डिजिटल भुगतान अब कारोबार का जरूरी हिस्सा बन चुका है। ऐसे में प्रत्येक लेनदेन पर शुल्क लगने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। यूपीआई पर 15 अक्तूबर से दो हजार की यूपीआई पेमेंट पर एमडीआर लगने से ग्राहकों में कहीं न कहीं चिंता है कि इसका बोझ उनपर भी पड़ सकता है।
दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों से किसी प्रकार की वसूली नहीं कि जाएगी। ग्राहक उत्पाद की जितनी कीमत या एमआरपी होती है केवल उतनी ही राशि का भुगतान कर सकेंगे। यूपीआई दिवस मनाने की बात भी सामने आई है जिसमें दो अक्तूबर को यूपीआई से पेमेंट नहीं करना होगा ऐसे में दुकानदारों ने कहा कि हर ग्राहक कैश कम डिजिटल पेमेंट अधिक कर रहा है ऐसे में हर ग्राहक से कैश लेना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

-
मुनाफे पर पड़ेगा असर
कर्ण बाजार के दुकानदार राकेश गुप्ता ने बताया कि अब अधिकतर ग्राहक जेब में नकदी रखने के बजाय मोबाइल से भुगतान करना पसंद करते हैं। रोजाना होने वाले कई छोटे-बड़े भुगतान यूपीआई से ही होते हैं। यदि प्रत्येक भुगतान पर एमडीआर लगता है तो इसका सीधा असर दुकानदार के मुनाफे पर पड़ेगा।
-
व्यापारियों पर अतिरिक्त खर्च
दुकानदार मनोज कुमार ने बताया कि डिजिटल भुगतान ने कारोबार को काफी आसान बनाया है। ग्राहक तुरंत भुगतान कर देता है और खुले पैसे की समस्या भी नहीं रहती। लेकिन लगातार यूपीआई भुगतान होने पर 0.4 प्रतिशत शुल्क व्यापारियों के लिए अतिरिक्त खर्च होगा। उन्होंने कहा कि वे ग्राहक से उत्पाद की कीमत से अधिक राशि नहीं लेंगे।
-
यूपीआई से भुगतान में आसानी
ग्राहक अमित शर्मा ने बताया कि खरीदारी के दौरान यूपीआई से भुगतान करना आसान रहता है। नकदी रखने की जरूरत नहीं पड़ती और भुगतान का रिकॉर्ड भी मोबाइल में रहता है। दुकानदारों को यदि शुल्क देना पड़ता है तो इसका असर ग्राहकों पर नहीं डाला जाना चाहिए।
-
ग्राहकों से नहीं होनी चाहिए वसूली
ग्राहक पूजा रानी ने बताया कि अब छोटी खरीदारी से लेकर बड़े भुगतान तक यूपीआई से ही किए जा रहे हैं। भुगतान के लिए मोबाइल निकालना आसान है और खुले पैसों की समस्या भी नहीं रहती। उनका कहना है कि दुकानदारों को ग्राहक से अतिरिक्त शुल्क नहीं लेना चाहिए।
-
15 अक्तूबर से 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क लागू होने की बात सामने आई है जिसे लेकर बाजार के सभी दुकानदार चिंतित भी है। ऐसे में 15 अक्तूबर के बाद बाजार में दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान को लेकर जांच भी करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक दुकानदारों की ओर से ग्राहकों से अतिरिक्त राशि वसूलने की कोई बात सामने नहीं आई है। ग्राहकों से यूपीआई भुगतान के नाम पर अलग से राशि लेने की बात केवल भ्रम है। - संकल्प भंडारी, कर्ण बाजार एसोसिएशन प्रधान
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें