फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कपड़ा मार्केट में हिमाचल, पंजाब के ग्राहक घटे

Wed, 03 Sep 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
सिटी की कपड़ा मार्केट । संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ भूस्खलन के हालातों से अंबाला का कपड़ा व्यापार पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है। पंजाब और हिमाचल से आने वाले ग्राहक न के बराबर हो गए हैं। ऐसे में कपड़ा व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
स्थानीय दुकानदारों की मानें तो गणेश चतुर्थी से पहले कपड़ों की अच्छी खरीदारी हो जाती है। खासकर पड़ोसी राज्यों से आने वाले थोक व्यापारी त्योहार से पहले अपना स्टॉप पूरा कर लेते हैं। मगर अभी थोक व्यापारी आपदा के कारण आ ही नहीं पा रहे हैं, जिससे कपड़ा व्यापारियों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब श्राद्ध के बाद ही उठ सकेगा मार्केट :गणेश चतुर्थी के बाद श्राद्ध का महीना शुरू हो जाएगा। ऐसे में इसके बाद ही कपड़ा व्यापार उठ सकेगा। क्योंकि इस दौरान काफी कम ही लोग नया पकड़ा घर पर लाते हैं। इसके साथ ही थोक व्यापारी भी इस समय खरीददारी से बचते हैं। ऐसे में श्राद्ध के बाद त्योहारी सीजन आने पर ही लोग व व्यापारी कपड़ा खरीदने आ सकेंगे।

सिटी की कपड़ा मार्केट । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें