फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दीवारों में दौड़ रहा करंट, खतरे में जच्चा-बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुज शर्मा
विज्ञापन

करनाल। सिविल अस्पताल के लेबर वार्ड में शौचालय की फॉल सीलिंग एक माह से गिरी पड़ी है। जिससे फॉल सीलिंग के ऊपर से निकल रही बिजली की तारें उखड़कर लटक रही हैं। इस कारण शौचालय की दीवारों में करंट दौड़ रहा है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं सहित जच्चा-बच्चा को खतरा है मगर इस ओर अधिकारियों का ध्यान नहीं हैं।
सिविल अस्पताल परिसर में कोविड-19 के दौरान नया प्रसूति कक्ष बनाया गया था। जिसमें बेहतर बेड, शीट्स, शौचालयों से लेकर अन्य कई प्रकार की सुविधाएं दी गई थीं। वहीं, यहां पर लेबर वार्ड यानी प्रसूति कक्ष को सुंदर दिखाने के लिए फॉल सीलिंग भी लगाई गई थी, लेकिन करीब एक माह से शौचालय परिसर में लगी फॉल सीलिंग उखड़कर जमीन पर गिरी पड़ी है और फॉल सीलिंग टूटने के कारण उनके ऊपर से जा रही बिजली की तार भी नीचे लटक रही है। जिनमें करंट दौड़ रहा है। ऐसे में ये लापरवाही लेबर वार्ड के एएनसी वार्ड में भर्ती गर्भवती महिलाओं और पीएनसी वार्ड में भर्ती जच्चा-बच्चा सहित वार्ड में कार्यरत स्टाफ पर भारी पड़ सकती है। संवाद
विज्ञापन

प्रबंधन ने पीडब्ल्यूडी को कई बार भेजा पत्र मगर नहीं हुई सुनवाई
सिविल अस्पताल प्रबंधन की ओर से लोक निर्माण विभाग को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। दो बार रिमाइंडर भी जा चुका है, इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे किसी दिन हादसा हो सकता है।
गर्भवती पीएनसी वार्ड के शौचालय का कर रहीं प्रयोग
शौचालय के अंदर फॉल सीलिंग टूटी होने से बिजली के तार नीचे लटके हैं। जिनके कारण शौचालय की दीवारों में करंट दौड़ रहा है, इसलिए स्टाफ ने शौचालय को बंद कर रखा है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को जच्चा-बच्चा वार्ड के शौचालय का प्रयोग करना पड़ रहा है। रोजाना लेबर वार्ड में लगभग 25 से 30 गर्भवती महिलाएं दाखिल रहती हैं और लगभग इतने ही जच्चा-बच्चा दाखिल हैं।
विज्ञापन

वर्जन
लोक निर्माण विभाग को सिविल अस्पताल प्रबंधन की ओर से दो बार रिमांइडर भेजा जा चुका है। उसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने स्वयं फोन कर इसे जल्द ठीक करने को कहा है। उन्होंने 24 अप्रैल तक का समय लिया है।
डॉ. रेणू चावला, पीएमओ, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें