संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। श्री राम सेवा मंडल की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में महाबीर मंदिर में समाजसेवी डाॅ. भारत चौधरी ने ज्योति प्रंचड करके कथा का शुभारंभ किया। कथा में साध्वी राधा ने प्रभु श्री हरि राम की कथा सुनाई और उनको मर्यादा पुरुषोत्तम बताकर हर युग का श्रेष्ठ अवतार बताया है। उन्होंने भागवत कथा को भक्त से भगवान के मिलन की कथा बताई है। कथा व्यास ने बताया कि बाबा भोलेनाथ हमेशा राम को अपना प्रभु माने और हर अवतार में उनके बाल रूप का दर्शन किए।
बाल कृष्ण का दर्शन करने के लिए बाबा भोले नाथ भी गोपी बनकर मथुरा आते हैं। इसके बाद श्री कृष्ण और राधा के रासलीला की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि रासलीला प्रभु से आत्मा का मिलन है, इसमें आत्मा और परमात्मा एक-दूसरे में समा जाते हैं। उन्होंने बताया कि हर गोपी प्रभु के प्रेम में अपने को समर्पित कर परमात्मा से मिलने को व्याकुल थी। जबकि सतयुग, द्वापर और त्रेता युग में ऐसा नहीं था। भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं और रासलीला का भावपूर्ण वर्णन किया। इस अवसर सतीश सरदाना, हंस राज पाहुजा, गणेश खन्ना, गंगा राम, सन्तलाल दुआ, रमेश गुप्ता, प्रवीण पोपली, अमर चावला, बलदेव गिरधर, हरीश पाहुजा, रमेश अरोड़ा, सुरेन्द्र खुराना, सुषमा चावला, राधा, उमा, बबली, रामकिशन कामरा, रवि सरदाना, कृष्ण लाल रहेजा, सतीश कक्कड़ सहित मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।