फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में पहुंची पुलिस तो मचा हडकंप, पहली मंजिल से कूदा युगल

विज्ञापन
cuple in hotel - फोटो : Karnal
विज्ञापन
बस स्टैंड स्थित दो किसान चौक के समीप उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने एक निजी होटल में छापामार कार्रवाई करते हुए युगल को गिरफ्तार कर लिया। उधर, कार्रवाई की सूचना मिलते ही एक युगल पहली मंजिल की खिड़की से नीचे कूद गया।
विज्ञापन

इनमें से युवती तो भाग निकली लेकिन पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। वहीं, पूरे घटनाक्रम के दौरान लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई, जिसका फायदा उठाकर होटल मैनेजर भी मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि होटल लीलीपुट में काफी समय से अनैतिक गतिविधियां चल रहीं थीं। इस संबंध में लोगों ने पुलिस को जानकारी दे दी थी। सोमवार सुबह पुलिस ने दबिश देकर मौके से युगल को गिरफ्तार कर लिया। थाना सिटी एसएचओ हरजिंद्र सिंह ने बताया कि लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद छापामार कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें