फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विपरीत जलवायु में भी हो सकेगी फल, फूल और सब्जी की खेती, शोध जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। प्रदेश में विपरीत जलवायु में भी फल, फूल, सब्जी और मसालों की खेती हो सके, इसके लिए नई किस्में तैयार की जा रही हैं। महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के छह अनुसंधान केंद्रों पर अलग-अलग किस्मों पर शोध हो रहा है। कुछ शोध अंतिम चरण में है, तो कुछ का इस वर्ष के अंत तक परिणाम आएगा। इससे एमएचयू के वैज्ञानिक उत्साहित है। कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने कहा कि ऐसी फसलों के विकास की जरूरत है, जो जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियां से निपट सकें, सुखारोधी फसले हो, जिन्हें उगाने में पानी की कम आवश्यकता पड़े।
यहां चल रहा शोध

- क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र अंजनथली तरावड़ी : सेब, कमलम, नाशपाती, अमरूद, बेलपत्थर, आंवला, टमाटर, आलू, शिमला मिर्च, ब्रोकली, लहसुन, प्याज पर शोध जारी है।
विज्ञापन


- क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र खरकड़ी भिवानी : खजूर, आंवला, करौंदा फ्रूट आदि बागवानी फसलों पर जलवायु अनुसार शोध जारी है।

- क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र चांदसौली अंबाला : सेब, चीकू, आम, नाशपाती, बाबूगोशा और आडू पर शोध जारी है।

- क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र रैया झज्जर : तीन एकड़ में अमरूद की चार नई किस्म, बेर की 6 किस्म और बेलगिरी की पांच किस्म, बंगलूरू से आए अंजीर की 8 किस्में, अनार के 46 जर्म पलाज्म, सब्जियों और मसालों में मैथी, जीरा, सौंप, क्लोजी, लहसून, आलू, प्याज, मटर पर शोध जारी है। कमलम की फसल के दौरान चुनौतियां से निपटने पर कार्य जारी है।
- शहीद कैप्टन पवन कुमार आगवानी अनुसंधान केंद्र पधाना जींद : यहां की जलवायु अर्द्ध शुष्क है। सात एकड़ में केला, पपीता और अमरूद की विभिन्न किस्मों पर शोध करके पता लगा रहे हैं कि ये किस्में इस क्षेत्र में कितनी उपयुक्त हैं। भिंड़ी पर भी शोध जारी है।
विज्ञापन


- क्षेत्रीय मशरूम अनुसंधान केंद्र मुरथल सोनीपत : बटन मशरूम, ऑयस्टर मशरूम, शिटाके मशरूम और मिल्की मशरूम की उन्नत किस्मों पर अनुसंधान जारी है। इसके अलावा संरक्षित संरचनाओं में टमाटर और शिमला मिर्च के विभिन्न जीनोटाइप, जर्म प्लाज्मा के मूल्याकंन, फलों में अंगूर, खट्टे फल और कमलम की विभिन्न किस्मों का मूल्याकंन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें