करनाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) का आयोजन हुआ। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। महिला अभ्यर्थियों ने जहां परीक्षा दी। वहीं उनके साथ आए परिजनों का दिन सड़क पर इंतजार करने में बीता।
गहन जांच के बाद एक घंटा पहले ही अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। 13 केंद्रों पर परीक्षा में करीब 10 हजार अभ्यर्थियों को बैठना था। लेकिन करीब आठ हजार अभ्यर्थी ही पहुंचे। सुबह के सत्र में 82.8 प्रतिशत और शाम के सत्र में 77 फीसदी उपस्थिति रही। सभी केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और फ्लाइंग स्क्वायड की निगरानी में परीक्षा हुई।
सुबह के सत्र में 13 केंद्रों पर 7412 अभ्यर्थियों में से 6138 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। जबकि 1274 अनुपस्थित रहे। वहीं शाम के सत्र में छह केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 2717 अभ्यर्थियों में से 2093 उपस्थित व 624 अनुपस्थित रहे।
13 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कई नवविवाहिता और कुछ महिलाएं छोटे बच्चों को साथ लेकर भी पहुंचीं। यहां केंद्र के बाद कहीं पिता ने बच्चे संभाले तो कहीं दादी-नानी उन्हें संभालती दिखाई दीं। आरएस पब्लिक स्कूल के बाहर सुरेश अपनी ढाई साल की बच्ची को लेकर बैठा दिखाई दिया। तो वहीं गुरु नानक खालसा कॉलेज के बाहर सविता अपने तीन साल के दोहते को खिलाती दिखी।
परीक्षा केंद्रों में धातु की वस्तुएं, किताबें, नोट्स, कागज, ज्यामिति या पेंसिल बॉक्स, सोने और कृत्रिम आभूषण, प्लास्टिक थैली, पेंसिल थैली, पेंसिल, स्केल, लॉग टेबल, लेखन पैड, इरेज़र, कार्डबोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, बटुआ, गूगल, हैंडबैग, मोबाइल फोन, ईयरफोन, माइक्रोफोन, कैमरा, हेडफोन, पेन ड्राइव, पेजर, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, भोजन और पेय पदार्थ और अन्य सामान ले जाने पर पाबंदी रही।
किस केंद्र पर कितने अभ्यर्थी
सत्र : सुबह
केंद्र
कुल
उपस्थित
प्रताप स्कूल सेक्टर-6
660
560
कान्वेंट स्कूल
660
553
डीपीएस
600
483
दयाल सिंह स्कूल
600
480
ओपीएस सेक्टर-13
600
508
आरएस पब्लिक स्कूल
600
501
डीएवी पुलिस स्कूल मधुबन
540
453
दयाल सिंह स्कूल सेक्टर-7
540
455
एसबीएस स्कूल
540
446
गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल
480
400
प्रताप पब्लिक स्कूल
480
401
विवेकानंद स्कूल
360
295
टैगोर स्कूल सेक्टर-6
752
603
सत्र : शाम
केंद्र
कुल
उपस्थित
प्रताप स्कूल सेक्टर-6
660
524
कान्वेंट स्कूल
660
517
डीपीएस
164
127
प्रताप पब्लिक स्कूल
121
90
विवेकानंद स्कूल
360
276
टैगोर स्कूल सेक्टर-6
752
559
वर्जन
परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जांच के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया था। सुबह के सत्र में 6138 और शाम को 2093 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
- डॉ. राजन लांबा, नोडल अधिकारी, सीटेट परीक्षा