फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी से भरे डंपर ने यू-टर्न लेकर अकाउंटेंट स्कूटी सवार युवती को कुचला मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-16 नमस्ते चौक के समीप एक स्कूटी सवार युवती को मिट्टी से भरे डंपर ने कुचल दिया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। युवती एक पेट्रोल पंप पर अकाउंटेंट का कार्य करती थी और सुबह 10 बजे वह ड्यूटी पर जा रही थी। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर एकत्रित लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही नो एंट्री में भारी वाहन एंट्री करने पर रोष जताया। साथ ही इसे हादसे का कारण बताया। युवती के मौसा की शिकायत पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक युवती की बहन पूजा ने बताया कि वह भीम नगर सदर बाजार में रहते हैं। उसकी बहन मीनाक्षी-24 स्कूटी पर सवार होकर सुबह 10 बजे ड्यूटी पर जा रही थी। वह नमस्ते चौक के समीप एक पेट्रोल पंप पर अकाउंटेंट का कार्य करती थी। स्कूटी पर उसके पीछे वह भी बैठी थी। सेक्टर-16 में एक फैक्ट्री के सामने वह उतर गई। इसके बाद उसकी बहन अकेली आगे चल पड़ी। जब वह येलो स्पायर होटल के सामने पहुंची तो नमस्ते चौक की ओर से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने तेज रफ्तार में यू-टर्न लिया। इस दौरान उसकी बहन की स्कूटी डंपर से टकरा गई और वह डंपर के आगे गिर गई। चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। चौकी प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि हादसे की सूचना के बाद आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
अकेली चला रही थी घर का गुजारा
पूजा ने बताया कि उसके पिता रमेश की 2014 में मृत्यु हो गई थी। वे चार बहनें थीं जिनमें दो बहनों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। अब उसकी मां कांता उसकी बहन मीनाक्षी और वह तीन सदस्य घर में रहते थे। मीनाक्षी की नौकरी से ही घर का पालन पोषण हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें