फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाकडाउन में सड़कों पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में सरकार की ओर से दी गई राहत का सोमवार को पहला दिन था। जब तीन घंटे के लिए जरूरी आवश्यकता के सामान की दुकानों को खोला गया। शर्त यह थी कि कोई भी दुकानदार सामान वहां नहीं बेचेगा, केवल होम डिलीवरी ही होगी, लेकिन तस्वीर कुछ और ही दिखी। सुबह 10 से 12 बजे तक सड़कों पर काफी संख्या में लोगों को घूमते देखा गया। हालात यह भी थे कि अग्रसेन चौक के अलावा शहर के कई चौकों और सड़कों पर कुछ समय के लिए जाम के हालात बन गए। सोशल मीडिया पर इसकी खूब तस्वीरें वायरल हुईं। इसी दौरान डीएसपी विरेंद्र सैनी और डीएसपी राजीव कुमार के नेतृत्व में अलग-अलग क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया, दुकानों को भी बंद कराया गया। दोपहर बाद डीसी निशांत कुमार यादव और एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने भी फ्लैग मार्च निकाला। नियमों की उल्लंघना करने पर कुल 7 दुकानों को सील भी किया गया। वहीं अब तक 106 मुकदमे दर्ज करने के अलावा 153 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

बाजारों के अलावा गलियों की दुकानें भी खुली
शहर के बाजारों के अलावा गलियों में भी सुबह लोगों ने दुकानें खोल ली थीं, लेकिन प्रशासन की सख्ती और फ्लैग मार्च के बाद दुकानों के शटर नीचे गिरे। पुलिस ने लोगों से पहले तो हाथ जोड़कर दुकानें बंद करने और लॉकडाउन का पालन करने की अपील की, लेकिन ना मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई।
टायर पंचर की दुकानों पर लगी भीड़
गर्मी का मौसम होने के कारण वाहनों के टायरों की हवा भी कम होने लगी थी। वहीं कई लोगों के वाहन पंचर थे। ऐसे में कुछ समय के लिए खुली रिपेयरिंग की दुकानों पर भी भीड़ दिखाई दी। कोई हवा भरवाने पहुंचा तो कोई पंचर लगवाने।
विज्ञापन

बिना मास्क के एक बाइक पर तीन सवारी
अलग-अलग सड़कों पर लगे नाकों पर पुलिस ने उन वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की, जो नियमों की अनदेखी करते हुए चल रहे थे। हालात यह थे कि कई वाहनों पर सब्जी व राशन की खरीदारी के लिए पति-पत्नी के साथ बच्चे भी दो पहिया वाहन पर सवार थे। इनमें कई तो ऐसे थे जिन्होंने ना मास्क पहना था ना ग्लब्स और मुंह भी नहीं ढका हुआ था, जबकि करनाल में घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य है।
लोगों ने की पुष्प वर्षा
सोमवार की शाम को निकले डीसी और एसपी के फ्लैग मार्च का भी लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। कई जगह पुष्प वर्षा हुई तो कहीं लोगों ने तालियां बजाकर अधिकारियों का स्वागत किया।
बिना परमिशन खुली थीं दुकानें
तरावड़ी क्षेत्र में सात दुकानों को सील किया गया। इन दुकानों में से एक दुकान कांच और एक दुकान बर्तन की थी जो बिना परमिशन के खुली पायी गयी। अन्य पांच दुकानें प्रशासन द्वारा निर्धारित किये गये समय से अधिक समय तक खुली होेने के कारण सील की गईं। इन दुकानों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किये जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें