फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा पॉलिसी के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

Wed, 27 Jul 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फसल बीमा योजना के नाराज किसानों ने गांव बड़थल स्थित सहकारी बैंक की पैक्स पर मंगलवार को ताला जड़ दिया। इसके बाद किसान पंचायत का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विकास खंड नीलोखेड़ी के प्रधान बाबू राम डाबरथला ने की। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए फसल बीमा योजना को रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शन में ब्राह्मण माजरा, डाबरथला, कमालपुर, सांभी, बड़थल, सोहलो डेरा व पड़वाला गांव के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। सात गांव के किसान मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पैक्स परिसर में एकत्रित होकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विरोध में बैंक की तालाबंदी करके धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना मिलने के बाद भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रत्तनमान ने किसानों के बीच पहुंच कर उनका हौसला बढ़ाया।

रत्तनमान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह योजना किसानों के हित में नहीं है, बल्कि यह योजना बीमा कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई है। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा पदयात्रा करके इस योजना को सही ठहराया जाना किसानों के साथ खिलवाड़ है। रत्तनमान ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल का नाम बदलकर धनखड़ फसल बीमा योजना रख देना चाहिए। मान ने कहा कि प्रदेश की सरकार इस योजना को जबरदस्ती लागू करके बीमा कंपनियों का एजेंट बनकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को पंजाब की सरकार नकार चुकी है, लेकिन हरियाणा सरकार हठधर्मिता के साथ इस योजना को जब्री तौर पर लागू कर रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


 करनाल सहकारी बैंक के विकास अधिकारी हरदीप सिंह, ब्रांच मैनेजर रामकुमार, नीलोखेड़ी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह किसानों के बीच पहुंचे और बीमा योजना के संबंध में चर्चा की। विकास अधिकारी हरदीप सिंह ने कहा कि किसान अपनी मर्जी के अनुसार अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। किसी के साथ जबरदस्ती नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की हिदायत सरकार की ओर से मौखिक तौर पर मिल गई है। किसानों ने आंदोलन को तब तक जारी रखने का ऐलान किया कि जब तक सरकार इस योजना को वापस नहीं लेती। पंचायत में प्रदेश संगठन सचिव डॉ. श्याम सिंह मान, जिला अध्यक्ष बाबू राम बड़थल, संरक्षक महताब कादयान, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान, उत्तरी हरियाणा प्रभारी बलवान सिंह बदरान ने भी किसानों को संबोधित किया। इस अवसर पर पैक्स प्रधान मेहर सिंह, पूर्व सरपंच मंगतराम, अनंत राम बड़थल, नरसी डाबरथला, बलकार सिंह, महेंद्र सिंह, जगदीश, शिवकुमार, सुल्तान सिंह, बलजीत सिंह, रामपाल, पूर्ण सिंह, रोशन लाल सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

कल बैठेगी नीलोखेड़ी बैंक के समक्ष किसान पंचायत
भाकियू ने किसान पंचायत में आंदोलन को जारी रखते हुए बुधवार को सहकारी बैंक नीलोखेड़ी के समक्ष किसान पंचायत बैठाने का ऐलान किया। जिलाध्यक्ष बाबूराम बड़थल ने कहा कि फसल बीमा योजना का विरोध जताने का फैसला लिया गया। इस पंचायत में जिला करनाल के सभी खंड प्रधान कार्यकर्ताओं के साथ भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें