फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी सत्ताधारी दल का झंडा लगा कर रहे वारदात : दीपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा शुक्रवार को करनाल पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक राकेश कंबोज और पूर्व विधायक धर्मपाल गोंदर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठते हुए कहा कि हरियाणा अपराधियों की शरणस्थली बन चुका है। अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़े हुए हैं कि वो सत्ताधारी दल का झंडा लगाकर प्रदेश में वारदात कर रहे हैं।
पूर्व विधायक राकेश कंबोज की ओर से जीटी रोड स्थित रुतबा बैंक्वेट हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अफसरशाही मुख्यमंत्री पर हावी हो चुकी है। दो महीनों में ही हत्या, रंगदारी व फायरिंग की 29 बड़ी वारदातें बता रही कि कानून-व्यवस्था ध्वस्त है और प्रदेशवासियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा के पिछले सत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से रखे गए अपराध से संबंधित नवीनतम आंकड़ों ने राज्य में अपराध की भयावह स्थिति को उजागर कर दिया है। आंकड़ों से स्पष्ट है कि प्रदेश में आमजन की सुरक्षा खतरे में है। मुख्यमंत्री ने खुद बताया कि वर्ष 2024 के दौरान हरियाणा में औसतन हर दिन तीन हत्याएं, तीन दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म, नौ से अधिक अपहरण, एक डकैती, और करीब 19 महिलाओं के विरुद्ध अपराध दर्ज किए गए। इसके बाद वह पूर्व विधायक धर्मपाल गोंदर से मिलने करनाल सेक्टर नौ स्थित उनके आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें