फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: लूट के इरादे से नकाबपोश बदमाश ने पेट्रोल पंपों पर दो को मारी गोली, बिना नंबर की थी स्कूटी

Tue, 29 Nov 2022 09:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

सेल्समैन और एक ट्रक चालक गंभीर रूप से जख्मी है। सफेद रंग की स्कूटी बिना नंबर की थी। ट्रक चालक पर सेल्समैन समझकर गोली चलाई। सेल्समैन से तीन सौ रुपये और मोबाइल लेकर फरार हो गया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में मेरठ रोड स्थित दो पेट्रोल पंपों पर एक बिना नंबर की स्कूटी पर सवार एक नकाबपोश बदमाश ने लूट के इरादे से गोलियां चला दी। बदमाश ने एक पेट्रोल पंप पर कुर्सी पर बैठे ट्रक चालक को सेल्समैन समझकर पिस्तौल दिखाई और कैश मांगने लगा। ट्रक चालक जैसे ही उसे अपने बारे में बताने लगा तब तक बदमाश उस पर दो गोलियां दाग कर फरार हो गया।

विज्ञापन


इसके बाद मेरठ रोड पर ही अगले पेट्रोल पंप पर भी बदमाश ने सेल्समैन को गोली मार दी। इस वारदात में ट्रक चालक और सेल्समैन घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार नगला मेघा चौक थाना मधुबन क्षेत्र में मंगलवार की रात करीब आठ बजे महाराजा पेट्रोल पंप पर बिना नंबर की सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार होकर एक व्यक्ति पहुंचा। जिसने पेट्रोल पंप के कार्यालय में जाकर सेल्समैन अंग्रेज (50) वासी दिलावरा थाना सदर करनाल से कहा कि तेरे पास जितना भी कैश है मुझे दे दे।
विज्ञापन


अंग्रेज सिंह ने जैसे ही कहा कि उसके पास कैश नहीं है तो बदमाश ने अंग्रेज सिंह पर गोली चला दी। गोली अंग्रेज सिंह के कंधे पर लगी। इसके बाद वह अंग्रेज सिंह का मोबाइल फोन व गल्ले में रखे 200-300 रुपये लेकर फरार हो गया।

इसके बाद वह बदमाश विनायक पेट्रोल पंप थाना सदर एरिया में पहुंचा और वहां पर भी ट्रक ड्राइवर सरफुद्दीन वासी बिहार पर सेल्समैन समझकर गोली चला दी। यह गोली सरफुद्दीन के पेट में लगी। 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं वारदात की सूचना पर डीएसपी घरौंडा मनोज कुमार, थाना प्रभारी तरसेम सिंह, मधुबन व थाना प्रभारी थाना सदर मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची बदमाश फरार हो चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें