फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पर गिरा खंभा, तार गिरने से बाल-बाल बचे लोग

Sat, 05 Sep 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी के मानव चौक के नजदीक नए ट्रैक्टरों से भरा ट्रक खंभे में फंस गया। देखते ही देखते खंभा ट्रक पर आ गिरा और बिजली की तारें जमीन पर लटक गई। हादसे के दौरान सड़क पर जा रहे लोग हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। उधर, हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने लाइन काटी और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ट्रैक्टरों से भरा हुआ ट्रक मानव चौक के पास से जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर चौक पर लगी ग्रिल के पास पहुंचा तो तभी ट्रक में लदे ट्रैक्टरों का पिछला हिस्सा खंभे में फंस गया। लेकिन जैसे ही ट्रक थोड़ी आगे पहुंचा तो खंभा ट्रक पर गिर गया और बिजली की तारें भी टूट कर जमीन पर आ गिरी।

हादसे के तुरंत बाद बिजली निगम की टीम ने बिजली की लाइन काटकर सड़क से तारों को हटाया। उधर, सड़क के बीच ही ट्रक खड़ा होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को साइड पर ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाया गया। वहीं इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें