फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या

Sat, 27 Aug 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गोगड़ीपुर फाटक के पास रेलवे पुलिया के पास ट्रेन के नीचे आकर एक बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली है। जीआरपी ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। रेलवे पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मोनू निवासी जाटो गेट ने बताया कि उसका दादा ओमप्रकाश (75) शहर की खेड़ा कॉलोनी मेें बनी गोगा मेड़ी पर सेवक का काम करता था। कुछ दिन पहले उसका किसी बात को लेकर सुनील तुली और उसके साथियों से झगड़ा हो गया। इसको लेकर आरोपी और उसके साथी उनको परेशान करते थे। इससे सेवक मानसिक रूप से परेशान रहता था। उन्होंने वीरवार को इसकी शिकायत सिटी पुलिस थाना में भी दर्ज करवाई थी। शुक्रवार सुबह ओमप्रकाश ने मानसिक रूप से परेशान होकर गोगडीपुर फाटक के पास ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली है।

रेलवे थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सेवक की आत्महत्या के मामले में मृतक की जेेब से मिले शिकायत पत्र के आधार पर आरोपी सुनील तुली, शेखर, महाबीर, बलबीर और इन सभी की पत्नियों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें