फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट व मर्डर के आरोपी खिलाड़ी को भेजा जेल

Fri, 28 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर बाजार स्थित एक दुकानदार से 12 लाख रुपये की नीलम जड़ित मूर्ति लूटने व हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शमशेर फौजी को अदालत ने जेल भेज दिया है। बता दें कि फौजी समेत अन्य साथियों ने मिलकर सदर बाजार स्थित सोमप्रकाश की दुकान पर नीलम जड़ित मूर्ति को लूटा था और वहीं पर चाकू से गोदकर सोमप्रकाश के दामाद राजन की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। वारदात के दस दिन बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और मूर्ति भी बरामद कर ली है। दो दिन पहले रोहतक निवासी शमशेर को गिरफ्तार किया था। सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि आरोपी को अदालत ने जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें