फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर टकराई गाड़ी, युवक घायल

Sun, 11 Dec 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। गुहला-चीका से पानीपत शादी समारोह में जा रहे दो युवकों की स्विफ्ट कार को नेशनल हाईवे पर हेफैड गोदाम के पास पीछे से मर्सडीज गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे स्विफ्ट डिवाइडर तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी से टकराती हुई सर्विस लेन के नाले के पास रुकी। गनीमत रही हादसे में कार सवार युवकों को मामूली चोटें आई। सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

शनिवार को लगभग साढ़े चार बजे गुहला-चीका निवासी मोनू व मनप्रीत अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर पानीपत की ओर जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर हेफैड गोदाम के पास उनकी कार को पीछे से एक मर्सडीज कार ने टक्कर मारी। इससे स्विफ्ट डिवाइडर हवा में उछलकर पानीपत-करनाल हाईवे पर पहुंच गई। इससे कार स्कॉर्पियो से टकरा गई। हादसा होता देख मर्सडीज कार चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही किसी भी युवक को ज्यादा चोटें नही आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें