फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर कातिलाना हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम नगर के राजकीय स्कूल के पास लगभग एक दर्जन हथियारबंद लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर तलवार, गंडासी सहित अन्य हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। दोनों को गंभीर रूप से घायल होने पर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रामा सेंटर में दाखिल करवाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल रणदीप की शिकायत पर दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पवन वासी शिव कॉलोनी ने बताया कि नए साल के अवसर पर  शिव कॉलोनी में उसके चचेरे भाई प्रदीप (18) और रणदीप (20) सहित अन्य लोग भी जश्र मना रहे थे। इसी दौरान सदर बाजार के कुछ युवक भी आए हुए थे। इसी दौरान प्रदीप और रणदीप की सदर बाजार के कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। इस पर मामले की शिकायत रामनगर चौकी में दी गई थी। मामले के फैंसले के लिए पुलिस ने दोनों पक्षो को रामनगर चौकी में बुलाया था। शुक्रवार को जब वह चौकी से आ रहे थे। जैसे ही वह रामनगर में राजकीय स्कूल के पास पहुंचे तो एक दर्जन युवकों ने उनकी गाड़ी को रोककर उन पर तेजदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इससे प्रदीप और रणदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल के ट्रामा सेंटर में दाखिल करवाया गया है। सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि रणदीप की शिकायत पर दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें