फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Karnal: रायपुरा रोड़ान में चाकुओं से गोदकर व्यक्ति की हत्या, चौपाल में मामूली कहासुनी पर बढ़ा विवाद

Fri, 10 Mar 2023 07:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नीलोखेड़ी, करनाल (हरियाणा)

सार

लोग गांव की चौपाल में बैठकर बातचीत कर रहे थे। मामूली कहासुनी पर एक पक्ष के लोगों ने व्यक्ति पर चाकुओं से हमला कर दिया। गर्दन और पेट में चाकुओं से कई वार किए गए। अस्पताल में व्यक्ति को मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल जिले के नीलोखेड़ी क्षेत्र में गांव रायपुर रोड़ान में चौपाल में बैठकर बातचीत कर रहे दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि चाकुओं से गोदकर व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। चाकुओं से व्यक्ति की गर्दन और पेट पर वार किए गए। आनन-फानन में गांव के लोग लहुलूहान हालत में व्यक्ति को अस्पताल लेकर पहुंचे, मगर बचाया न जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


रायपुर-रोड़ान गांव की चौपाल में बैठकर लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गांव के रहने वाले 45 साल के जयपाल भी चौपाल पर बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव के ही अंग्रेज के साथ जयपाल का मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चाकू चलने लगे।

अंग्रेज अपने घर गया और तीन लोगों के साथ चाकुओं के साथ आया। चौपाल पर बैठे जयपाल पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने पेट और गर्दन पर चाकुओं से कई वार किए। मौके पर लहूलुहान होकर जयपाल बेहोश हो गया। घटना के दौरान गांव के लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उधर, हमलावर आसानी से वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग निकले। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिजनों के आधार पर पुलिस ने अंग्रेज व मनीष समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक जयपाल के छोटे भाई नरेश ने पुलिस को बताया कि उसका भाई जयपाल चौपाल में बैठा था। इसी दौरान अंग्रेज और उसके साथियों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।

मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था जयपाल
जयपाल मजूदरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में बड़ा बेटा 24 वर्षीय विशाल और 20 वर्षीय विकास है। किसी को नहीं पता था कि बातों ही बातों में बड़ी अनहोनी हो जाएगी। रोजाना की तरह चौपाल पर बैठकर जयपाल बातचीत कर रहा था। इसी दौरान बातों-बातों में ही वहां पर बैठे अंग्रेज से विवाद हो गया और बाद में जयपाल की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। व्यक्ति की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। 

बुटाना थाना प्रभारी कुंवर सिंह का कहना है कि चौपाल पर बैठकर गांव के ही लोग बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अंग्रेज और जयपाल के बीच बातों ही बातों में विवाद हो गया। चाकुओं से वार कर जयपाल को लहुलूहान किया गया। अस्पताल में लेकर गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें