फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: युवक को मारी गोलियां, हालत गंभीर, दो नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात, रात को पैदल घर जा रहा था

Tue, 09 Jan 2024 12:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, निसिंग, करनाल (हरियाणा)

सार

दो नकाबपोश बदमाशों ने वारदात की है। युवक रात को पैदल घर जा रहा था। युवक परिजनों को लहूलुहान हालत में कराहता हुआ मिला।
विज्ञापन
घायल मुकेश। जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल के निसिंग क्षेत्र के गोंदर गांव में पैदल जा रहे एक युवक पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों ने दो राउंड फायर किए। इसमें एक गोली युवक के घुटने पर लगी और वह गिर गया, लेकिन कुछ मिनट बाद वह जैसे ही उठने लगा तो बदमाशों ने दूसरी गोली उसकी जांघ पर मार दी। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


सूचना पाकर थाना प्रभारी जंगशेर सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी जुटाई और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और सोमवार की शाम को एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

मामला रविवार देर रात का है। गोली लगने से घायल युवक मुकेश को परिजन निसिंग के सरकारी अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोंदर निवासी मुकेश (24) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ड्राइवर है। रविवार की शाम को उसका भाई राकेश और जीजा सचिन व मोहित दिल्ली से अपने घर के लिए निसिंग गुरुद्वारा के पास आ रहे थे।
विज्ञापन


उन्हें घर लाने के लिए वह अपनी कार गुरुद्वारा के समीप से लेकर अपने गांव गोंदर घर पर पहुंचा। इसके बाद वह कार मोहित के घर खड़ी करके अपने घर के लिए पैदल श्मशान घाट के पास से निकल रहा रहा।

उस समय रात के 9.30 बज चुके थे। तभी एक मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात लोग अपना मुंह ढके हुए हाथ में पिस्तौल लेकर डाचर की तरफ से आए और उस पर फायर कर दिया। जिससे पहली गोली उसके घुटने पर लगी और वह गिर गया।

गोली लगने के बाद जब वह उठने लगा तो बदमाशों ने बाइक रोककर दोबारा उस पर फायर कर दिया। दूसरी गोली उसकी दाहिनी जांघ में लगी। जिससे वह वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद उनके पास भाई राकेश, मोहित और जीजा सचिन आए। उन्होंने उसे घायल अवस्था में करनाल के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। राजकीय अस्पताल में मेडिकल करवाने के पश्चात उसके परिवार जनों ने उसका निजी अस्पताल में दाखिला करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित बोला, किसी से नहीं थी रंजिश
पीड़ित ने बताया कि उस पर गोली चलाने वाले दोनों आरोपी कौन थे वह नहीं जानता। वह उसे जान से मारना चाहते थे। हमलावरों के पास स्पलेंडर बाइक थी। पीड़ित मुकेश ने बताया कि उसकी किसी के साथ रंजिश नहीं है।
विज्ञापन


निसिंग थाना प्रभारी जंगशेर सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें