फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कुरुक्षेत्र के लाडवा में देर रात नकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोलियां, फैली दहशत

Tue, 09 Jan 2024 12:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लाडवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

पुलिस ने पांच खोल बरामद किए हैं। हालांकि यह गोलियां किसी को नहीं लगी, लेकिन बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लाडवा शहर के वार्ड नंबर 10 में सोमवार देर रात उस समय दहशत फैल गई जब नकाबपोश बदमाशों ने एक दुकान के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। बताया जा रहा है कि राजेश कुमार की एक दुकान है, जिसके ऊपर ही वह रहता है।
विज्ञापन


देर रात अचानक ही बाइक पर सवार होकर नकाबपोश बदमाश पहुंचे और एक बदमाश बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा तो तीन अन्य बदमाश बाइक से नीचे उतरकर दुकान के समीप आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। दो गोलियां गेट में भी लगी। गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नरेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घटना के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तो वहीं पुलिस ने मौके से 5 खोल बरामद किए तो वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी कंगालने शुरू किए। लेकिन समाचार लिखे जाने तक बदमाशों का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन


दुकान मालिक राजेश कुमार का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है और ऐसे में उन्हें कोई आशंका भी नहीं है, लेकिन गोलियां क्यों चलाई गई वह समझ नहीं पा रहे हैं। उन्हें लगता है कि शायद दहशत फैलाने के लिए ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है, उधर थाना एसएचओ नरेश कुमार का कहना है कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

 

वहां पर पांच खोल बरामद हुए हैं, दो गोलियां गेट में लगी हुई है। पूरी वारदात की गहनता से जांच की जा रही है, तो वहीं आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें