फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: टोल कर्मियों ने पुलिस कर्मचारी व खिलाड़ी के साथ की मारपीट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Mon, 28 Oct 2024 11:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। एक टोल कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल के गांव प्यौंत स्थित हाइवे 709ए पर बने टोल प्लाजा पर कार के टोल टैक्स को लेकर टोल कर्मचारियों ने कार चालक पुलिस कर्मचारी व क्रिकेट खिलाड़ी के साथ मारपीट की। शिकायत में कार चालक सुमित कुमार ने टोल कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि रविवार को वह और उसका भाई दिल्ली पुलिस कर्मचारी अमित कुमार असंध से दिल्ली के लिए अपनी ड्यूटी पर जाते समय गांव प्यौंत के पास बने टोल प्लाजा पर पहुंचा।

विज्ञापन


वहां टोल नाके को पार करने के लिए उसने अपना पुलिस आईकार्ड दिखाया तो टोल कर्मचारी ने कहा कि यह कार्ड नहीं चलेगा। जिसको लेकर टोल फीस नकद व फास्ट टैग से राशि कटवानी पड़ेगी, लेकिन फास्ट टैग में राशि न होने के कारण अधिक समय लग गया। जिससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई।  

इसी बात को लेकर टोल कर्मी व कार चालक में कहा सुनी हो गई। कुछ ही समय में टोल पर तैनात अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए। जब कार चालक कार को लेकर चला तो टोल कर्मचारी कार की खिड़की पर लटक गया और अन्य टोल कर्मचारी उसके पिछे दौड़ पड़े। देखते ही देखते कार चालक व टोल कर्मचारियों में हाथापाई व मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


जिससे कार सवार दोनों भाइयों को काफी चोटें आई। निसिंग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कार सवार पुलिस कर्मचारी के बीच हुई मारपीट को लेकर टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज को खंगाला गया। जिसमें टोल कर्मचारी कार चालक को पीटते हुए नजर आए।

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। एक टोल कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। -जगदीश पांडे, थाना प्रभारी निसिंग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें