फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: हत्या की आशंका पर कब्र खोद शव निकाला, यमुना मिला था शरीफ का शव, अब परिजनों ने दोस्त पर लगाया आरोप

Tue, 06 Feb 2024 12:57 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा)

सार

शरीफ का शव 28 जनवरी को यमुना नदी में मिला था, अब परिजनों ने दोस्त पर आरोप लगाया है। मृतक के पास मौजूद 40 हजार रुपये और कपड़े गायब मिले हैं।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के घरौंडा क्षेत्र में एक सप्ताह पहले मुंढोगढ़ी गांव निवासी 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अब मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी है जिसके बाद पुलिस ने कब्र खोदकर युवक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


27 जनवरी को मुंढोगढ़ी गांव निवासी शरीफ अपने दोस्त आरिफ के साथ यमुना नदी के पास गया था। अगले दिन 28 जनवरी को शरीफ का शव यमुना नदी में मिला था। परिजनों ने तब युवक की नहर में डूबकर मौत की आशंका के चलते शव कब्र में दफना दिया। अब एक सप्ताह बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर उसके दोस्त आरिफ पर हत्या करने का शक जताया है।

मृतक के पिता इरफान ने बताया कि 27 जनवरी को जब शरीफ घर से गया था, उस समय उसके पास 40 हजार रुपये की नकदी थी, लेकिन न तो शरीफ के पास मौजूद रुपये मिले और न ही उसके कपड़े। परिजनों की शिकायत पर पुलिस गांव में पहुंची और एफएसएल के साथ शव को कब्र से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया।
विज्ञापन


मुंढोगढ़ी गांव में एक युवक की मौत हो गई थी और बाद में शव को दफना दिया गया था। अब परिजनों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -नसीब सिंह, थाना प्रभारी, घरौंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें